अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में 13 नवंबर 1971 का दिन एक बड़ी उपलब्धि के रूप में दर्ज है। इसी दिन अमेरिका का अंतरिक्ष यान मैरिनर-9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा था। यह दुनिया का पहला अंतरिक्ष यान था, जिसने पृथ्वी से उड़ान भरकर किसी दूसरे ग्रह की परिक्रमा की। इस उपलब्धि ने मंगल ग्रह के अध्ययन के लिए नए रास्ते खोल दिए।
मैरिनर-9 को 30 मई 1971 को प्रक्षेपित किया गया था। मंगल की कक्षा में पहुंचने के बाद उसने ग्रह की सतह की तस्वीरें और वैज्ञानिक आंकड़े जुटाने शुरू किए। हालांकि, उस समय मंगल ग्रह पर धूल का भीषण तूफान चल रहा था, जिसके कारण शुरुआती तस्वीरों में सतह स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थी। करीब एक महीने बाद धूल का गुबार छंटने पर वैज्ञानिकों को मंगल की सतह की साफ तस्वीरें मिलने लगीं।
मैरिनर-9 ने मंगल ग्रह के ज्वालामुखियों, घाटियों, धूल भरी सतह और ध्रुवीय क्षेत्रों की विस्तृत तस्वीरें भेजीं। इसके आंकड़ों ने मंगल के भूगर्भीय स्वरूप को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भविष्य के मंगल अभियानों के लिए आधार तैयार किया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1898 – काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता के विद्यालय का उद्घाटन किया।
1918 – ऑस्ट्रिया गणराज्य बना।
1950 – तिब्बत ने चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।
1968 – पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।
1969 – लंदन के क्वीन कार्लेट अस्पताल में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया।
1971 – अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा भेजा गया यान मैरिनर-9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुँचा और मंगल ग्रह का चक्कर लगाया।
1975 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।
1979 – एक साल तक बंद रहने के बाद ‘टाइम्स’ अखबार का प्रकाशन फिर से शुरू हुआ।
1985 – पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गए थे।
1997 – सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।
1998 – चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।
2004 – अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।
2005 – आतंकवाद के सफाये और दक्षिण कोरिया को विकसित आर्थिक विश्व के मानचित्र में शामिल करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के भारत के आह्वान पर सहमति के साथ दक्षेस का 13वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न। दक्षेस का 14वां शिखर सम्मेलन भारत में करने का निर्णय।
2007 – कॉमनवेल्थ ने देश में आपात काल हटाने के लिए पाकिस्तान को 10 दिनों का समय दिया।
2007 – आस्ट्रेलिया में आयोजित एशिया पैसिफ़िक स्क्रीन अवार्ड में भारतीय फिल्म ‘गांधी माई फादर’ को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला।
2008- ‘असम गण परिषद’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।
2009 – झारखण्ड में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचन्द्र सिंह सहित सात लोगो का अपरहण किया।
2015 – आतंकवादियों ने पेरिस पर घातक हमला किया। 130 लोगों की मौत, 350 से ज्यादा घायल।
2019 – भारतीय उच्चतम न्यायालय ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश का कार्यालय सार्वजनिक प्राधिकरण है और यह सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आता है।
जन्म
1780 – महाराजा रणजित सिंह – पंजाब के शासक।
1873 – मुकुन्द रामाराव जयकर – प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश, विधि विशारद तथा संविधानशास्त्रज्ञ।
1892 – राय कृष्णदास – कहानीकार, गद्यगीत लेखक।
1917 – वसंतदादा पाटिल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ।
1917 – मुक्तिबोध गजानन माधव – प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि।
1945 – प्रियरंजन दासमुंशी – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष।
1967 – मीनाक्षी शेषाद्रि – भारतीय अभिनेत्री।
1968 – जूही चावला – हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।
निधन
1962 – गुलाम याज़दानी – भारतीय पुरातत्त्व वैज्ञानिक।
2010 – डी. वी. एस. राजू – भारतीय फिल्म निर्माता।
