अम्बिकापुर 17 नवम्बर 2026/
विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)’( VB-G RAM G ) के अंतर्गत सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के रिक्त संविदा पदों की भर्ती के संबंध में प्राप्त दावा/आपत्तियों का निराकरण कर दिया गया है।
आवेदनों के प्रारंभिक परीक्षण के उपरांत पात्र एवं अपात्र सूची का प्रकाशन कर 10 नवंबर 2026 तक दावा/आपत्ति आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित अवधि तक दोनों पदों के लिए कुल 06 दावा/आपत्तियां प्राप्त हुईं।
जिसमें सहायक प्रोग्रामर (संविदा) कुल 03 दावा/आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 को मान्य तथा 02 को अमान्य एवं लेखापाल (संविदा) कुल 03 दावा/आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 को मान्य तथा 02 को अमान्य किया गया।
कुल प्राप्त 06 दावा/आपत्तियों में से 02 को मान्य तथा 04 को अमान्य करते हुए निराकरण का प्रकाशन कर दिया गया है।
दावा/आपत्तियों के निराकरण के पश्चात् अब पदवार पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) का भी प्रकाशन कर दिया गया है।
सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइटhttps://surguja.gov.in/तथा सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।
