नई दिल्ली, 18 नवंबर । दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) 18 से 22 नवंबर तक आनंद विहार और नई दिल्ली से अपनी यात्री सेवाएं सुबह जल्द शुरू करेगा। इससे छठ पूजा मनाकर दिल्ली लौटने वाले और शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर उतरने वाले रेल यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। डीएमआरसी ने आज यह जानकारी साझा की।
डीएमआरसी के मुताबिक, आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर ब्लू और पिंक लाइन और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर येलो लाइन की मेट्रो सेवाएं सुबह 5:15 बजे से उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, राजीव चौक और कश्मीरी गेट जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि अन्य लाइनों (जैसे रेड, ग्रीन और वॉयलेट लाइन) तक यात्रियों की आवाजाही बिना किसी परेशानी के हो सके।
