November 21, 2026

Blog

Spread the love

कोरबा, 21 नवम्बर । न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी, सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी तथा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी ‘फैंटास्म-26’ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता और व्यावहारिक ज्ञान का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल, प्रोजेक्ट और कलाकृतियां प्रस्तुत कीं।

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित मॉडल और प्रयोगों के माध्यम से अपनी समझ एवं तकनीकी कौशल का परिचय दिया। वहीं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में सामाजिक, ऐतिहासिक और शैक्षणिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक अभिरुचि, सृजनात्मकता और हस्तकला कौशल को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया।

विज्ञान प्रदर्शनी के मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल में डीपीएस एनटीपीसी की पीजीटी केमिस्ट्री शिक्षिका प्रीता कमल, डीएवी कुसमुंडा की पीजीटी फिजिक्स शिक्षिका सीमा सिंह चंदेल तथा डीएवी कोरबा की पीजीटी फिजिक्स शिक्षिका माधवी धीमर उपस्थित रहीं। वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में कमल मजूमदार, विवेक अग्रवाल एवं मनीषा अग्रवाल शामिल रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों एवं कलाकृतियों का बारीकी से अवलोकन और मूल्यांकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं उपयोगी सुझाव भी दिए।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन किशोर कुमार साहू, डायरेक्टर दिलीप कुमार साहू तथा प्रभारी प्राचार्य ऋतेश कुमार राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं प्रशासनिक कर्मचारी भी मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता, अनुसंधान की प्रवृत्ति, नवाचार और रचनात्मक अभिव्यक्ति को विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित