रायपुर 22 नवंबर । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी दो दिवसीय प्रवास पर आज रविवार काे रायपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रात्रि 9 बजे विमान से स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। यहां वे प्रेस ब्रीफिंग करेंगे। इसके पश्चात प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और बाइक रैली निकाली जाएगी।
डॉ. जोशी 23 नवंबर को सुबह 7:30 बजे साइंस कॉलेज, रायपुर में खेल गतिविधियों में शामिल होंगे तथा खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। इसके बाद सुबह 8:30 बजे अग्रसेन भवन में आयोजित युवती संवाद कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
वे सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित युवा जोहार (युवा संवाद) कार्यक्रम में युवाओं से रूबरू होंगे। इसके पश्चात शाम 4 बजे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली युवाओं के साथ विशेष संवाद करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के साथ ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ विषय पर विशेष चर्चा करेंगे। शाम 6 बजे कार्यकर्ता गृह संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत भाठागांव निवासी मोहित सोनी के निवास पहुंचकर उनसे भेंट करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता के पश्चात डॉ. हेमांग जोशी रात्रि 8 बजे विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे
