November 27, 2026

Blog

Spread the love

मुंबई, 27 नवंबर । रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के दर्शकों को इस सप्ताह ‘वीकेंड का वार’ के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। शुक्रवार को होने वाली शो की शूटिंग रद्द कर दी गई है। इसकी वजह होस्ट सलमान खान की फिल्मों से जुड़ी व्यस्तताएं बताई जा रही हैं। शो से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अब इसकी शूटिंग शनिवार सुबह की जाएगी। इस बदलाव से एक बार फिर शो का निर्धारित कार्यक्रम प्रभावित हुआ है।

बताया जा रहा है कि सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ के प्रचार में व्यस्त हैं। इसी कारण लगातार तीसरे सप्ताह ‘वीकेंड का वार’ की शूटिंग के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है। पिछले सप्ताह भी सलमान के फिल्म प्रचार के लिए हैदराबाद जाने के कारण शूटिंग टाल दी गई थी। इस बार भी उनकी व्यस्तता के चलते शुक्रवार का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। ‘मातृभूमि’ चार दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इनके अलावा प्रशांत तमांग, अनूप बिक्रम शाही, अंकुर भाटिया, यशपाल शर्मा, जैसन थाम और दया शंकर पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिलहाल सलमान फिल्म के प्रचार और शो की शूटिंग के बीच अपना समय तय करने में जुटे हैं।