रायपुर 29 नवंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार काे सरगुजा और रायपुर जिले में आयोजित पांच विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जशपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे अंबिकापुर के सरगांव वाटर पार्क ओपन थियेटर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे पीजी कॉलेज मैदान पहुंचकर संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे राजमोहिनी देवी भवन में आयोजित संभागीय कंवर समाज सम्मेलन एवं करमा तिहार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अंबिकापुर में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे।
राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री शाम 6 बजे एक निजी होटल में आयोजित कोडकॉन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7:20 बजे एसबीआईएमएस, मोवा पहुंचकर ‘तरंग 2.0-स्टेट यूथ मेडिकल फेस्ट 2026’ के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।
