मुंबई । बिहार के समस्तीपुर का अमरजीत जयकर (25) सोनू सूद की फिल्म फतेह में गाना गाएगा। अमरजीत का दिल दे दिया है…जान तुम्हें देंगे गाना वायरल हुआ था। इसके बाद सोनू सूद ने अमरजीत का वीडियो ट्वीट कर लिखा था कि एक बिहारी…100 पर भारी। गुरुवार को सोनू ने अमरजीत को फोन कर 27-28 फरवरी को मुंबई बुलाया है। अमरजीत ने सोनू सूद को शुक्रिया कहा है।
अमरजीत के दादा नरेश ठाकुर ने बताया कि उसे बचपन से ही गाने का शौक था। वो गांव के लाउडस्पीकर पर गीत सुनता था और उसे गुनगुनाने लगता था। आज अच्छा लगता है पोते की मेहनत सफल हो रही है। लोगों को उसका गाना पसंद आ रहा है। गाने के मामले में तो मैं तो खुद उसका फैन हूं।
