नई दिल्ली, 25 फरवरी। जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में जर्मन चांसलर शोल्ज़ की अगवानी की। वह 25-26 फरवरी तक भारत की यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे।
राष्ट्रपति भवन में जर्मन चांसलर शोल्ज़ ने कहा, “भारत और जर्मनी के बीच पहले से ही हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। हमें उम्मीद है कि हम इसे मजबूत करेंगे और हम अपने देशों के विकास और दुनिया में शांति के लिए प्रासंगिक सभी विषयों पर चर्चा करेंगे।”
