जम्मू, 10 मार्च जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की आज (शुक्रवार) को मरम्मत होनी है। इसलिए यह राजमार्ग दोनों और से बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं होगी। इस बीच ऐतिहासिक मुगल रोड से बर्फ हटाने का काम जारी है। यह रोड जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ता है।
