मुंबई। मधु मंटेना की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में है। जब से ‘रामायण’ का एलान हुआ है, तभी से फिल्म देश की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है। जहां पहले खबरें आई थीं कि रणबीर कपूर इस फिल्म में राम भगवान के किरदार में होंगे, वहीं अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, साई पल्लवी को फिल्म में सीता की भूमिका निभाने के लिए साइन कर लिया गया है। इस खबर के आते ही साई पल्लवी के सभी फैंस काफी खुश हो गए हैं।
इस समय निर्माता मधु मंटेना की रामायण की कास्टिंग को लेकर जोरदार चर्चा हो रही है। दरअसल, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कास्टिंग और दिलचस्प हो गई है। गपशप है कि तमिल और तेलुगू सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक साई पल्लवी, मंटेना की भव्य रामायण के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। हालांकि, न तो अभी इसको लेकर किसी तरह का एलान किया गया है और न ही अभिनेत्री ने रिपोर्ट्स पर कोई प्रतिक्रिया दी है।
