रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित विज्जी ट्रॉफी 2022 का आयोजन 10 मार्च से प्रारम्भ हुआ। विज्जी ट्रॉफी 2022 टूर्नामेन्ट की मेजबानी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को सौपी गई है। जिसमें विज्जी ट्रॉफी टूर्नामेन्ट का मैच 12 मार्च को रायपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट ग्राउण्ड रायपुर, छत्तीसगढ़ में वेस्ट जोन विरुद्ध साउथ जोन की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें वेस्ट जोन की टीम ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
साउथ जोन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन 8 विकेट 50.0 ओवर में बनाए। साउथ जोन टीम ने बल्लेबाजी करते हुए राहुल बुद्धी ने 97 बाल पर 94 रन बनाए। यशोवर्धन प्रताप 60 रन व बीए मोहिथ 28 रन बनाए।
वेस्ट जोन टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रजत 10.0 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं स्नेल जसोलिया और शुभम शर्मा ने 1-1 विकेट लिये। वहीं टीएस जैन भी 1 विकेट लिए।
साउथ जोन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट जोन की टीम को 50 ओवर में 252 रन का लक्ष्य दिया। जबाब में खेलने उतरी वेस्ट जोन की टीम 31.2 ओवर में 118 रन पर ही सिमट गई। 133 रन से हार का सामना करना पड़ा। वेस्ट जोन की ओर से शुभम सिंह 26 रन, शुभम शर्मा 25 रन, टीएस जैन 22 रन बनाए।
साउथ जोन टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए थारून कुमार वी 6 विकेट, यशोवर्धन प्रताप 3 विकेट, एन सुनील कृष्णा ने 1 विकेट लिए।
