सराफा बाजार में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला। आज सोना हफ्ते में पहली बार सस्ता हुआ है. वहीं चांदी ने एक बार फिर उछाल मारी है। बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना बुधवार के मुकाबले 100 रुपये सस्ता और चांदी 500 रुपये महंगी बिकेगी।
पिछले कुछ दिनों से दोनों कीमती धातुओं की कीमत या तो कम हो रही है या फिर थम जा रही है। लेकिन, हफ्ते भर से इनमें लगातार तेजी आ रही थी. हालांकि, आज सोने के दाम में हफ्ते की पहली गिरावट आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 100 रुपये टूट गए हैं. वहीं चांदी के भाव की बात करें तो इसमें 500 रुपये की उछाल तेजी है।
सोना
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बड़े बाजारों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग की बात करें तो गुरुवार 24 कैरेट का 10 ग्राम प्योर गोल्ड बुधवार के मुकाबले 100 रुपये टूटकर बढ़कर 56,680 रुपये हो गई है. कुछ इस तरह भाव रहेंगे।
चांदी
चांदी के रेटकी बात करें तो इसमें बुधवार के मुकाबले 500 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है. ऐसे में इसके बाजार भाव आज कुछ इस तरह होंगे।
