जम्मू, 21 मार्च। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज (मंगलवार) भी वाहनों की आवाजाही के लिए दोनों ओर से बंद है। कल (सोमवार) रामबन के पास हुए भूस्खलन के बाद राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। यातायात विभाग के अनुसार आज दोपहर बाद तक राजमार्ग के खुलने की संभावना है। राजमार्ग बंद रहने से वाहन जम्मू और उधमपुर में फंसे हुए है। एक यातायात पुलिस अधिकारी ने कहा जम्मू से किसी भी वाहन को टीसीपी नगरोटा से आगे जाने की अनुमति नहीं है।
