आइजोल, 01 अप्रैल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (शनिवार को) एक दिवसीय दौरे पर मिजोरम पहुंच रहे हैं। असम राइफल्स बटालियन कॉम्प्लेक्स का यहां 2,415 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का वह शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। हालांकि, मौसम की खराबी की वजह से उनके मिजोरम दौरे में देरी होने की संभावना जतायी गयी है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, उनका हेलीकॉप्टर आज एक बजे आइल स्थित हेलीपैड पर उतरने वाला था लेकिन खराब मौसम की वजह से यहां पहुंचने में कुछ देरी हो सकती है।
गृह मंत्री आज छह परियोजनाओं में से एक का उद्घाटन करेंगे और पांच की आधारशिला रखेंगे। इनमें असम राइफल्स मुख्यालय परिसर का उद्घाटन आइजोल से करीब 15 किमी पूर्व में जोखाओसांग में किया जाएगा। असम राइफल्स का कांप्लेक्स म्यांमार से लगी मिजोरम की 510 किमी लंबी सीमा की रखवाली में लगा हुआ है। आइज़ोल में असम राइफल्स के क्रमशः जोडिन और खातला में दो बेस हैं। जोडिन के बटालियन मुख्यालय को जोखवासंग ले जाया जाएगा।
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लगभग 781.85 करोड़ रुपये की ज़ोरिनपुई-लोंगमासू 502ए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण परियोजना, आइजोल बाईपास निर्माण (पैकेज 1), 329.70 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग -छह, 720.72 करोड़ रुपये की लागत से आइजोल बाईपास का शिलान्यास (पैकेज 3), 193 लाख रुपये की लागत से लालडेंगा केंद्र निर्माण परियोजना का शिलान्यास करेंगे।
