मुंबई । बॉलीवुड की खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने बांबे फिल्म को लेकर अपने दिल की बात साझा किया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि कई लोगों ने उनसे फिल्म बांबे में काम नहीं करने का मशविरा दिया था।
बता दें फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने वर्ष 1995 में फिल्म बांबे में रोल किया था। यह फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री मनीषा कोइराला के काम की काफी सराहना की गई थी। जिस समय इस फिल्म में मनीषा कोइराला ने मां का किरदार निभाया था उस समय उनकी उम्र महज 20 साल की थी।
उनका किरदार लोगों को खूब पसंद आया था। मनीषा कोइराला ने अपने दिल की बात को साझा करते हुए कहा कि कई लोगों ने उनसे मुंबई फिल्म में काम न करने का मशविरा दिया था। लोगों ने यह चेतावनी दी थी और कहा था कि मुझे मां का रोल इस उम्र में नहीं करना चाहिए।
किंतु सिनेमैटोग्राफर अशोक मेहता को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने गुस्सा होते हुए मुझसे कहा था कि क्या आप जानती हैं कि मणिरत्नम ने किस हद तक अच्छा काम किया है। यदि आप उनकी फिल्म को इंकार करती हैं तो आप मूर्ख हैं।
मनीषा कोइराला ने कहा कि अशोक मेहता की इस बात से उनके दिल को धक्का लगा और अपनी मां के साथ वह चेन्नई गई और वहां लुक टेस्ट किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म बांबे में काम करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि आज मुझे फिल्म बॉम्बे का हिस्सा बनने पर गर्व है।
