नई दिल्ली, 03 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (सोमवार) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के डायमंड जुबली समारोह का उद्घाटन किया। समारोह का आयोजन विज्ञान भवन में किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि सीबीआई आज न्याय का सबसे ब्रांड बन गया है। इसे और मजबूत करने की जरूरत है। लोग सीबीआई जांच की मांग के लिए आंदोलन तक करते हैं। लोगों को सीबीआई पर भरोसा है। प्रधानमंत्री ने सीबीआई के शिलांग, पुणे और नागपुर के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का वर्चुअली उद्घाटन भी किया।
