सारंगढ़ बिलाईगढ़ : नियुक्तियों व चयन प्रक्रियाओं में आरक्षण के संबंध में जीएडी मंत्रालय से पत्र जारी
छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से नियुक्तियों व चयन प्रक्रियाओं में आरक्षण के संबंध में 3 मई को राज्य शासन के समस्त विभाग, संभागीय आयुक्त, विभागाध्यक्ष, कलेक्टर्स और जिला पंचायतों के सभी सीईओ सहित अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल बिलासपुर को पत्र जारी किया है।
बिलासपुर : प्रयास आवासीय विद्यालय के 15 बच्चों ने लहराया सफलता का परचम
कोनी स्थित बिलासपुर प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर से सफलता का परचम लहराया है। जेईई मेन्स में इस साल यहां के 15 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें 9 एसटी, 3-3 बच्चे एससी और ओबीसी वर्ग के शामिल हैं। अब ये बच्चे जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होंगे।
बेमेतरा : विधायक बेमेतरा व कलेक्टर ने किया बेरला नगरीय क्षेत्र का भ्रमण
विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा व कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने आज सवेरे नगर पंचायत बेरला का भ्रमण कर नगरीय क्षेत्र और विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगरीय भ्रमण के दौरान जिलाधीश ने सर्वप्रथम पुराने पुलिस थाना भवन को पुलिस विभाग से लेकर नगर पंचायत बेरला को सौंप कर उस स्थान पर व्यवसायिक परिसर एवं बाजार लगाने के निर्देश दिए।
बलौदाबाजार : कलेक्टर ने किया हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण, भर्ती हुए मरीजों से की मुलाकात
कलेक्टर चंदन कुमार ने आज स्वास्थ्य सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लेने कसडोल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. उन्होंने वहां ओपीडी रजिस्टर, कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर,फार्मेसी दवाइयों का स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया।
उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्ट्रेट परिसर व इसके आसपास धारा-144 लागू
कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर तथा परिसर के आसपास लोक शांति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 01 मई से 31 जुलाई 2023 तक की अवधि के लिए धारा-144 लागू कर दिया गया है।
बीजापुर : भैरमगढ़ नगर की आवर्धन जलप्रदाय योजना के लिए 15.93 करोड़ मंजूर
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से बीजापुर जिले के विकासखंड भैरमगढ़ नगर की आवर्धन जलप्रदाय योजना के लिए 15 करोड़ 93 लाख 62 हजार रुपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूर्ण होने के पश्चात संधारण एवं सचालन का दायित्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत भैरमगढ़ का होगा।
कवर्धा : बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने शासन लगातार कार्य कर रही : मंत्री अकबर
प्रदेश के वन, परिवहन, आवास व पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम बटुराकछार में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में हुए शामिल।
जांजगीर चांपा : संभागायुक्त डॉ अलंग ने किया शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण
बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न शाखाओं, एसडीएम कार्यालय अकलतरा, तहसील कार्यालय अकलतरा सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी उपस्थित रही।
दंतेवाड़ा : दुर्लभ त्वचा रोग से ग्रसित जागेश्वरी का हुआ उपचार
दुर्लभ त्वचा रोग से ग्रसित कु. जागेश्वरी का रायपुर मेडिकल कॉलेज में सफल उपचार किया गया, जहां अब उसकी स्थिति पहले से काफी बेहतर है। ज्ञात हो कि जनपद पंचायत गीदम अंतर्गत ग्राम कौरगांव की रहने वाली लगभग 13 वर्ष की जागेश्वरी लंबे समय से दुर्लभ त्वचा रोग से जूझ रही थी।
बलरामपुर : विवेकानंन्द विद्यापीठ आदर्श आवासीय उ. मा. विद्यालय कोटा रायपुर में प्रवेश प्रारंभ
विवेकानंन्द विद्यापीठ आदर्श आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा रायपुर में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गया है। इस संबंध में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी कि अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थी कक्षा तीसरी, छठवीं, नवमीं एवं ग्यारहवीं में नि:शुल्क प्रवेश ले सकते है।
बिलासपुर : स्थानीय गोठानों में निर्मित गोबर पेंट से शुरू हुई सरकारी भवनों की पुताई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के अनुरूप आज से स्थानीय गोठानों में निर्मित गोबर पेंट से सरकारी भवनों की पुताई का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में गोबर से पेंट बनाने का काम जोरशोर से शुरू किया गया।
कोरबा : दर्री में नया तहसील भवन बनने से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
छत्तीसगढ़ में सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करके विभिन्न वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। किसानों की ऋण माफी से लेकर धान के समर्थन मूल्य बढ़ाने तक का कार्य सरकार ने किया है।
