बारामूला, 06 मई की मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।
बारामूला पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से करहामा कुंजर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस तथा सेना की संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की पहचान की जा रही है।
पुलिस ने बारामूला मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। कश्मीर में हाल के सैन्य अभियानों में मारे गए आतंकियों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। इससे पहले बारामूला और कुपवाड़ा जिले में दो-दो आतंकवादी मारे गए थे।
