जम्मू, 6 मई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजौरी जिले के कंडी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ की स्थिति का जायजा लेने शनिवार को जम्मू पहुंचे।
रक्षा मंत्री के जम्मू पहुंचने पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने उनका स्वागत किया। यहां से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजौरी जाएंगे, जहां शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान आतंकियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के पांच पैरा कमांडो ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। इस दौरान रक्षा मंत्री जम्मू संभाग की सुरक्षा स्थिति का जायजा भी लेंगे।
