श्रीनगर, 08 मई। कश्मीर घाटी में सोमवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 रही। हालांकि, भूकंप के कारण कहीं से भी किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र बारामूला जिले में था और भूकंप जमीन से 10 किमी की गहराई में दोपहर 02ः28 बजे आया। विशेषज्ञों ने क्षेत्र में एक बड़े भूकंप की चेतावनी दी है। भूकंप के कारण किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, भूकंप का झटका महसूस होते ही कईं लोग अपने घरों, दुकानों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए और कुछ देर तक खुले में ही रहे।
