कांकेर : चिल्हाटी गौठान में उत्तरप्रदेश से पहुंचे उप संचालक कृषि ने किया गोधन और मिलेट मिशन योजना की सराहना
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को लघु धान्य फसलों कोदो, कुटकी, रागी की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तरप्रदेश के जिला जानपुर से पहुंचे उप संचालक कृषि जयप्रकाश सिंह ने कांकेर जिले में संचालित गोधन न्याय योजना और मिलेट मिशन योजना का जायजा लिया।
महासमुंद : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रवेश फॉर्म मिलना शुरू
समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले में तीन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। विकासखंड बागबाहरा के सुनसुनिया, पिथौरा के लाखागढ़ एवं बसना विकासखंड के बंसुला में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सतर्् 2023-24 के लिए कक्षा 06वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश फॉर्म का वितरण शुरू हो गया है।
बलौदाबाजार : सभी विभाग निर्वाचन सॉफ्टवेयर में कर्मचारी एन्ट्री तत्काल करें : कलेक्टर
कलेक्टर चंदन कुमार ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रगतिरत कार्यों के लिए समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने आगामी निर्वाचन कार्य के लिए ड्यूटी के लिए पीपीईएस सॉफ्टवेयर में अधिकारियों-कर्मचारियों की एंट्री तत्काल करने कहा।
कांकेर : ई-जनचौपाल के माध्यम से पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला की ओर से प्रत्येक सोमवार को ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय से बाहर दूर-दराज के लोग अपने विकासखंड के जनपद कार्यालय में स्थित वीडियो कान्फ्रेंसिंग से तथा कांकेर विकासखंड के नागरिक जिला कार्यालय में उपस्थित होकर कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं, जिनका त्वरित निराकरण भी हो रहा है।
दंतेवाड़ा : कुपोषण को हराकर मासूम जैकब हुआ सेहतमंद
स्वस्थ व सेहतमंद बचपन हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। बाल्यावस्था हर किसी के जीवन का सबसे विशिष्ट चरण होता है। जो भावी जीवन की शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास की दिशा और दशा तय करती है। आखिर एक स्वस्थ बालक ही आगे चलकर लक्ष्यों को प्राप्त करके परिवार, समाज और देश के प्रति अपना योगदान दे सकता है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : चिरायु योजना से प्रतिमा को गंभीर जन्मजात बीमारी से मिली राहत
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिरायु योजना का ग्राफ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में नित नई नई ऊंचाईयों की ओर बढ़ रहा है। जिले के उप तहसील कोसीर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र रीवापार-1 की बालिका प्रतिमा अनंत, जो कि गंभीर जन्मजात बीमारी न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से ग्रसित थी। इस बीमारी में मस्तिष्क एवं रीढ़ में समस्या आती है।
दुर्ग : मुख्यमंत्री की घोषणाओं को अमल में लाने विभागीय पहल करें अधिकारी : कलेक्टर
कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज अधिकारियों की बैठक में राजस्व, नगरीय निकाय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों में समय-सीमा की लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बधेल की ओर से की गई घोषणाओं को अमल में लाने विभागों की ओर से प्राथमिकता से कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएं।
राजनांदगांव : मां भानेश्वरी ने मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन किया अर्पित : सीएम बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में आयोजित मां भानेश्वरी जयंती महोत्सव व सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल 35 करोड़ 79 लाख 86 हजार रुपए के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
राजनांदगांव : मुख्यमंत्री ने मां भानेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में आयोजित मां भानेश्वरी जयंती महोत्सव व सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मां भानेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।
राजनांदगांव : मुख्यमंत्री ने 35 करोड़ 79 लाख 86 हजार के 11 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में आयोजित मां भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल 35 करोड़ 79 लाख 86 हजार रुपए के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
