सूरजपुर : अपात्र हितग्राही 15 दिवस के भीतर करें अपील
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना बेरोजगारी भत्ता के लिए हितग्राहियों को जनपद स्तर पर पात्र व अपात्र किया जा रहा है। यदि हितग्राहियों को अपात्र किया गया है, यदि आवेदक इस निर्णय संतुष्ट नहीं है, तब इसके विरूद्ध आवेदक अधिकतम 15 दिवस के भीतर बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन पोर्टल में सुसंगत तथ्यों सहित ऑनलाइन अपील निर्धारित समय अवधि में कर सकते है।
महासमुंद : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में भूत-प्रेत संबंधी वीडियो महज एक अफवाह, डीन ने किया खंडन
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद के बालक छात्रावास में गत दिवस भूत-प्रेत के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल और समाचार पत्रों में छपी खबर को शरारती तत्वों का कृत्य बताते हुए इसे अफवाह बताया गया है।
महासमुंद : जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में बालिकाओं ने बाजी मारी
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम आज जारी हुआ। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में महासमुंद जिले की पांच विद्यार्थियों ने टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
दंतेवाड़ा : मातृत्व को सम्मान देती कौशल्या मातृत्व योजना
नि:संदेह मातृत्व महिलाओं के लिए कठिन दायित्व में से एक है एक नई जिंदगी को लाने के पश्चात उसके पालने और संभालने में हर दिन चुनौतियों का सामना प्रत्येक मां करती है। इस क्रम में छग सरकार की महत्वाकांक्षी व जनहितैषी योजनाओं में से एक कौशल्या मातृत्व योजना ऐसे ही माताओं को समर्पित हैं।
जशपुरनगर : संकल्प शिक्षण संस्थान का राहुल यादव प्रदेश टॉपर बना
जिला कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रतीक संकल्प शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने कमाल कर दिया और पूरे प्रदेश में कक्षा 10वीं में टॉपर दे कर इतिहास को दोहराया है। वर्ष 2018 में भी इसी संस्थान का विद्यार्थी यज्ञेश चौहान ने भी पूरे प्रदेश में टॉप किया था।
जशपुरनगर : कोरवा जनजाति के लालो बाई को 02 एकड़ भूमि का गैरआदिवासी व्यक्ति से कब्जा मिला
अनुविभागीय अधिकारी (रा) बगीचा के आदेश के परिपालन में सन्ना तहसील के ग्राम छिछली में 170ख प्रकरण के तहत् आवेदिका लालो बाई पिता लालबिहारी जाति कोरवा को 02 एकड़ भूमि का गैरआदिवासी व्यक्ति से कब्जा दिलाया गया।
जगदलपुर : जन-जन तक पहुंचे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ : कलेक्टर
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य से संबंधित शासन की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया।
राजनांदगांव : कक्षा 10वीं में 75.45 व कक्षा 12वीं में 81.97 प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की ओर से आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। कलेक्टर डोमन सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उनकी बेहतरीन सफलता के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
राजनांदगांव : जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर
कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ड्राय क्षेत्रों का चिन्हांकन कर वहां वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तेज गर्मी को देखते हुए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने सभी आवश्यक तैयारी करने कहा।
दंतेवाड़ा : जिला अस्पताल में कीमोथेरेपी की सुविधा, स्तन कैंसर का किया गया सफल ऑपरेशन
जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में आज स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत सिटी स्कैन मॉड्यूलर ओटी में डायलिसिस यूनिट के पश्चात अब कीमोथेरेपी की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। इससे जिले के कैंसर पीडि़त मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए बड़े शहरों में जाने से निजात मिलेगी।
रायगढ़ : रायगढ़ की बेटी ने फिर से रचा इतिहास, 12वीं में पूरे प्रदेश में किया टॉप
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज दोपहर 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। जिसमें रायगढ़ के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है और मेरिट में स्थान बनाया है। कक्षा 12वीं में अभिनव विद्या मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल पुसौर, रायगढ़ की छात्रा कु. विधि भोसले पूरे प्रदेश में अव्वल रही।
बेमेतरा : नवविवाहिता वधु का होगा सम्मान, मतदाता सूची में दर्ज होंगे नाम
महिला मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति प्रेरित करने के लिए स्वीप कार्ययोजना के तहत बीएलओ की ओर से मतदान केन्द्रों में नवविवाहिता वधु का सम्मान किया जायेगा तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
बेमेतरा : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बेमेतरा में प्रवेश के लिए निकाली गई लॉटरी
बेमेतरा नगर के स्थानीय स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आज बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण पारदर्शिता के साथ सत्र 2023-24 के लिए कक्षा एलकेजी व कक्षा पहली में छात्रों की भर्ती के लिए लॉटरी निकाली गई। 10 अप्रैल से 5 मई तक ऑनलाइन आवेदन मंगाये गये थे।
गौरेला पेंड्रा मरवाही : कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया सघन निरीक्षण
कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज जिला चिकित्सालय का सघन निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधा सहित अस्पताल प्रबंधन की जानकारी ली। उन्होंने बाह्य रोगी विभाग सहित विभिन्न वार्डो में भर्ती मरीजों से मिलकर उन्हे मिल रही चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली।
