हल्दी दूध हम सभी की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। सर्दी-खांसी, चोट लगने या बदन दर्द की स्थिति में मम्मी या घर के कोई बड़े हमें हल्दी दूध जरूर पिलाते थे। इससे हमें आराम मिलता था और हम चैन की नींद सो पाते थे।आज भी हम बीमारी की स्थिति में सबसे पहले हल्दी दूध का ही दामन थामते हैं। ये हमारी इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही शरीर को अंदर से साफ करने में मददगार होता है। इसे सेहत तो अच्छी रहती ही है।
1. सर्दी जुकाम दूर करे
जब सर्दी-जुकाम होता है तो पूरा शरीर भी टूटने लगता है। इसके साथ अक्सर हमें सिरदर्द की भी समस्या होती है। हल्दी में बहुत से सेहतमंद केमिकल पाए जाते हैं जिनमें एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। हल्दी जहां हमारे शरीर में जाकर बीमारी पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ती है, वहीं दूध हमें प्रोटीन देना है जिससे शरीर को ताकत मिलती है। इस तरह हम जुकाम से होने वाले बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द से आराम पाते हैं।
2. जोड़ों के दर्द में आराम
हल्दी एक चमत्कारी बूटी मानी जाती है। घरों में हम इसका पिसा हुआ रूप इस्तेमाल करते हैं। इसमें मौजूद करक्यूमिन जोड़ों के दर्द और हड्डियों की समस्या से भी आराम दिलाने में असरदार होता है। हल्दी में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। ये हड्डियों में सूजन और इन्फ्लेमेशन से आराम दिलाने में मददगार होता है। इसके साथ ही दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। करक्यूमिन और कैल्शियम का ये मेल हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
3. इम्यूनिटी बढ़ाए
इम्यूनिटी बढ़ाने में एंटीऑक्सीडेंट का बहुत बड़ा योगदान होता है। एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर में बनने वाले फ्री-रैडिकल्स को न्यूट्रलाइज करते हैं और शरीर को होने वाले नुकसानों में रोकथाम करते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है। हल्दी दूध का सेवन आपके शरीर को अंदर से फिट रखने में मददगार होता है। यह शरीर को इंफेक्शन और बाकी बीमारी से लड़ने में मदद करता है। यह आपके शरीर को अंदर से साफ करता है और टॉक्सिन्स को निकाल बाहर करता है।
4. एंटी- इंफ्लेमेटरी, एंटी- बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण
हल्दी- दूध बहुत सारे फायदों से भरपूर होता है। यह एंटी- इंफ्लेमटरी, एंटी- बैक्टीरियल और एंटी- वायरल गुणों के साथ आता है। यह खूबियां आपको हर तरह के दर्द और बीमारियों से राहत देती हैं। खेलने या दौड़ने में गिर जाना, शरीर का दर्द, वायरल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन आदि से ठीक होने के लिए हल्दी दूध मददगार साबित होता है।
5. लिवर और खून साफ करने के लिए
आजकल हर दूसरा व्यक्ति लिवर की समस्या से परेशान है। इसकी वजह हमारी डाइट और लाइफस्टाइल कही जा सकती है। ऐसे में नियमित रूप से एक गिलास हल्दी दूध पीने से आपको लिवर की समस्या से आराम मिल सकता है। रोजाना हल्दी दूध पीने से लिवर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। एक रिसर्च में यह साबित हुआ है कि हल्दी में पाए जाने वाला करक्यूमिन शरीर के एंडोथेलियल फंक्शन को सुधारता है। इसका मतलब ये है कि इससे हमारी रक्त धमनियां साफ़ होती हैं और उनमें कोई जमाव नहीं होता। हल्दी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण रक्त हो साफ़ करते हैं और धमनियों में उनके बहाव को सुचारु रूप से बनाये रखने में मददगार होते हैं।
