चने का सत्तू बहुत ही टेस्टी होता है और वह हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी है| इसे आयुर्वेदिक कुकिंग रेसिपी में आता है | इसीलिए आज मैं आपके लिए चना सत्तू का शरबत लेकर आयी हु और इसे बनाना बहुत ही आसान होता है | इसे आप 2 मिनट के अंदर बना सकते हैं |
अगर आपको नहीं पता तो मैं बता दूं की चने का सत्तू हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है जैसे कि अभी गर्मी आ गई है अगर आप इन दिनों में चने का सत्तू का शरबत पिएंगे तो आपको लू (गर्मी) बिल्कुल नहीं लगेगी और आप स्वस्थ रहेंगे | दूसरी अगर आप अपना वेट कम करना चाहते हैं तो आप इसे सुबह-सुबह पिए और कुछ ही दिनों में आपको रिजल्ट मिलना स्टार्ट हो जाएगा |
चने के सत्तू को भी हम दो तरीकों से बनाते हैं एक नमकीन सत्तू शरबत और दूसरा मीठा सत्तू शरबत| ज्यादातर लोग नमकीन सत्तू ही पसंद करते हैं लेकिन मैं इस पोस्ट में मीठा सत्तू और नमकीन सत्तू दोनों की रेसिपी बता दूंगी तो जो भी आपको मन करे आप बनाकर पी सकते हैं |यह बच्चों के ग्रोथ के लिए भी बहुत फायदेमंद माना गया है| तो इस चने के सत्तू शरबत को आप हर रोज बनाएं और पिए |
सत्तू का शरबत बनाना बहुत ही आसान है और इससे आप बहुत ही कम समय में बना सकते हैं इसे बनाने में हमें बहुत कम सामान लगता है…. तो चलिए देखते हैं की चने की मीठी और नमकीन सत्तू शरबत कैसे बनाया जाता है?
सत्तू बनाने का समाग्री:-
नमकीन सत्तू के लिए:-
- चने का सत्तू
- नमक
- काला नामक
- भुना जीरा पाउडर
- पुदीने के पत्ता
- हरी मींच
- पानी
- नींबू
मीठा सत्तू के लिए:-
- चने का सत्तू
- चीनी
- काला नामक
- पानी
- नींबू
