सुपरफूड माने जाने वाले अलसी के बीज महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। खासतौर से अगर आप किसी तरह के हार्मोनल परिवर्तन से गुजर रहीं हैं, तो अलसी के बीज आपके लिए डाइट में शामिल करना राहत भरा हो सकता है। आयुर्वेद में अलसी को महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है। अलसी के इन बारीक और चमकदार बीजों में सेहत के कई बड़े राज़ छिपे हुए है। अलसी को बीज, पाउडर और तेल की फॉर्म में ज़रूरत के मुताबिक इस्तेमाल किया जाता है।
भुनी हुई अलसी के सेवन के फायदे
1 डायबिटीज के प्रभाव को करे कम
फाइबर रिच अलसी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अलसी में एंटी डायबिटीक तत्व पाए जाते हैं। इससे शरीर में इंसुलिन की रेशो को आसानी से बैलेंस किया जा सकता है।
2 हार्ट को रखती है हेल्दी
अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इससे शरीर को एक या दो नहीं बल्कि ढेरों फायदे मिलते है। ये हमारे हार्ट को हेल्दी रखने का काम करता है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को भी आसानी से बढ़ने से रोका जा सकता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी नियमित होने लगता है। अलसी को आप भूनकर या किसी भी तरह से खा सकते है। आप खाने में अलसी का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
3 कब्ज से मिलेगी राहत
अलसी के बीज फाइबर रिच होते हैं, जिससे हमारा पाचन संस्थान दुरूस्त हो जाता है। इसका रोज़ाना सेवन करने से खाना आसानी से पचने लगता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
4 वेटलॉस में सहायक
अलसी को खाने से बहुत देर तक पेट भरा हुआ रहता है। ऐसे में बार बार भूख लगने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। वज़न अपने आप कम होने लगता है।
5 एंटी कैंसर भी है अलसी
अलसी का सेवन करने से कैंसर जैसी दर्दनाक बीमारी से भी मुक्ति पाई जा सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंटस और एस्ट्रोजन तत्व पाए जाते हैं, जो एंटीकैसर सेल्स को बनने से रोकते है। अलसी का प्रयोग कैंसर के प्रभाव को कम करने का भी काम करता है।
