हींग में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन दर्द दूर करने के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। हींग के फायदों को लेकर किये गए कई शोध भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि इसमें मौजूद गुण पेट से लेकर डायबिटीज तक की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं।
1. पाचन के लिए फायदेमंद
हींग का सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हींग में मौजूद गुण अपच की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। खाली पेट एक चुटकी हींग खाने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलेगा। अपच या पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर हींग का सेवन कर सकते हैं।
2. पेट दर्द में फायदेमंद
खाली पेट हींग खाने से पेट दर्द की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। हींग में मौजूद गुण ब्लोटिंग और पेट में गैस की समस्या दूर करने में भी फायदेमंद होते हैं। कई बार पेट में दर्द गैस या ब्लोटिंग की वजह से होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना चुटकी भर हींग का सेवन खाली पेट करना फायदेमंद माना जाता है।
3. ब्लड प्रेशर रेगुलेट करने में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर की समस्या में हींग का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका सेवन सिर्फ डॉक्टर की सलाह के आधार पर ही करना चाहिए। हींग में मौजूद गुण शरीर में ब्लड क्लॉट होने से रोकते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में फायदेमंद होते हैं। रोजाना सुबह के समय हींग का पानी पीने से ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में फायदा मिलता है।
4. सिरदर्द में फायदेमंद
सिरदर्द की समस्या में हींग का खाली पेट सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। हींग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सिरदर्द की समस्या कम करने और सूजन से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप डॉक्टर की सलाह लेकर हींग का सेवन कर सकते हैं।
5. सांस से जुड़ी परेशानियों में फायदेमंद
सांस से जुड़ी परेशानियों में हींग का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। हींग में एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। सांस लेने में परेशानी और जकड़न की समस्या में खाली पेट हींग का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
6. मेटाबॉलिज्म ठीक करने में फायदेमंद
मेटाबॉलिज्म ठीक करने के लिए हींग का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। हींग में मौजूद गुण चयापचय को बेहतर बनाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ हींग का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में बहुत फायदेमंद होता है।
