बहुत से लोग पेट की गैस और पेट दर्द से अक्सर परेशान रहते हैं. खासकर गर्मियों में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. गर्म मौसम में खाना पचाना सभी के लिए आसान नहीं होता है. गैस और एसिडिटी का कोई एक कारण नहीं है. ये बाहर का खाना खाने, ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाने, कम पानी पीने और कई बार भूखा रहने से भी हो सकता है. गैस या एसिडिटीहोने पर पेट फूला हुआ महसूस होता है और सीने मे जलन भी हो सकती है. हालांकि गैस के घरेलू उपचार मौजूद हैं लेकिन क्या आप जानते हैं हमारे घरों में दो ऐसे मसाले हैं जिनको पीसकर चूर्ण के रूप में खाने पर ये पेट को आराम पहुंचाते हैं. गैस और एसिडिटी ही नहीं पेट दर्द के लिए भी ये रामबाण माना जाता है.
पेट की गैस के लिए चूर्ण कैसे बनाएं?
गैस और एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए हमारे किचन में दो मसाले मौजूद हैं. अगर आपके घर में उपलब्ध न हों तो वे मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे. अतीस और जीरा दो ऐसे मसाले हैं जो पेट के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं.
- सबसे पहले आपको जीरे को तवे में भूनना है.
- जब जीरा भून जाए तो इसे एक बर्तन में ले और कुछ कच्चा जीरा मिला दें.
- अब इसमें अतीस को पीसकर मिलाएं.
- इस पाउडर को एक एयरटाइट कंटेनर में रख दें
- जब भी गैस, एसिडिटी और पेट दर्द सताए तो निकालें और पानी के साथ खा लें.
