राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल अपनी सूरीनाम की तीन दिन की राजकीय यात्रा संपन्न की। यात्रा के अंतिम दिन राष्ट्रपति मुर्मु ने सूरीनाम में भारतवंशियों के लिए सामुदायिक स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर भारतवंशी समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच वार्ता के निष्कर्षों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सूरीनाम की छठी पीढ़ी को विदेशों में रह रहे भारतीय वाला कार्ड दिए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। राष्ट्रपति मुर्मु की यह यात्रा ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है। वे सूरीनाम में भारतीयों के आने की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि थीं। यह कार्यक्रम पांच जून को आयोजित किया गया।
