चंडीगढ़, 7 जून । केंद्र में मोदी सरकार के शासन के नौ साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पंजाब आएंगे। भाजपा प्रवक्ता अनिल सरीन ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 14 जून को होशियारपुर आएंगे जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 जून को गुरदासपुर दौरे पर पहुंचेंगे।दोनों नेताओं द्वारा पंजाब में विशाल रैली की जाएगी।
गौरतलब है कि पंजाब भाजपा द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जनसभाएं, रैली समेत अन्य कई प्रोग्राम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हर राज्य में कलस्टर बनाए गए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्रियों समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे।
