कोलकाता, 08 जून । पश्चिम बंगाल में सुबह से जनजातीय संगठनों (यूनाइटेड फोरम ऑफ ऑल आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन) की राज्यव्यापी हड़ताल का असर दिख रहा है। इन संगठनों ने एससी एसटी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आज बंगाल बंद आहूत किया है।
जंगलमहल, बांकुड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम, मेदनीपुर के इलाके में बंद समर्थक सड़कों पर उतर गए हैं। गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। बाजार भी बंद हैं। 25 जनजाति संगठनों ने बंद का समर्थन किया है। इन क्षेत्रों के राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य राजमार्गों, रेलवे पटरियों पर प्रदर्शनकारी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ जगह ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।
