मुंबई, एजेंसी। दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI 173 जिसके इंजन में खराबी आने के बाद उसे रूस के सुदूर मगदान शहर में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी। बता दें कि गुरुवार को सभी 232 यात्रियों के साथ ये फ्लाइट अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है।
यात्रियों को लेकर सुरक्षित उतरा जहाज
एयर इंडिया ने अपने एक बयान में कहा कि दिल्ली से उड़ान AI 173 को मंगलवार को इंजन में खराबी के कारण रूस के मगदान के लिए डायवर्ट किया गया था। वहीं, अब बोइंग 777-200 LR विमान, 216 यात्रियों और 16 चालक दल को लेकर सुरक्षित उतर गया है।
गुरुवार को एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मगादान, रूससे उड़ान AI173D अब सभी यात्रियों और चालक दल को लेकर सैन फ्रांसिस्को के लिए निकल गई है।
ड्यूटी पर तैनात हैं कर्मचारी
उन्होंने कहा कि उड़ान ने 8 जून (स्थानीय समय) को 10:27 बजे GDX से प्रस्थान किया और 8 जून (स्थानीय समय) को 0015 बजे SFO पहुंचने की उम्मीद है।
आगमन पर सभी यात्रियों के लिए निकासी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए एयर इंडिया ने SFO में अतिरिक्त ऑन-ग्राउंड स्टाफ को इकट्ठा किया है।
SFO की टीम यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है, जिसमें चिकित्सा देखभाल, जमीनी परिवहन (ground transportation) और अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।
JAGRAN NEWS
