जापान के उत्तरी प्रान्त होक्काइडो में कल भूकम्प के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 6.2 मापी गई। पुलिस और अन्य स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जानमाल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकम्प के कारण सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप का केंद्र उराकावा शहर में सतह से 140 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। एजेंसी ने बताया कि चिटोज और अत्सुमाचो शहरों सहित अधिकांश द्वीपों में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए।
