महासमुंद : पशुचारा के लिए किसानों ने 93 हजार क्विंटल से अधिक का किया पैरादान
जिले में अब तक 93 हजार क्विंटल (93 टन) से अधिक का पैरादान गौठानों में किया गया है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि 52 गांवों के 127 किसानों ने अब तक 93.76 टन गौठान में पैरादान किया है। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने किसानों से अपील की है, कि फसल कटने के बाद पैरा को एकत्रित करके पशुओं के लिए चारा गौठानों में दान करें।
कोण्डागांव : छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले प्रधान अध्यापक निलंबित
विगत दिनों शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला रानापाल के प्रधान अध्यापक हन्नु राम बघेल के विरुद्ध छात्राओं से छेड़छाड़ किये जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसपर कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित जांच समिति को दिया था।
जशपुरनगर : निर्वाचन के दौरान विभिन्न गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने निर्वाचन के दौरान विभिन्न गतिविधियों के लिए विभिन्न अधिकारियों को नोडल नियुक्त किया है। जिसके अंतर्गत् मैनपॉवर, ट्रेनिंग प्रबंधन और स्वीप कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव को नोडल अधिकारी बनया गया है।
अम्बिकापुर : राउंड टेबल मीटिंग में अम्बिकापुर के स्वच्छता प्रबंधन को मिली सराहना
भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा सोमवार को वर्चुअल माध्यम से द्वितीय राउंड टेबल मीटिंग का आयोजन मुख्य सचिव हरियाणा सरकार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में कलेक्टर कुन्दन कुमार व नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई शामिल हुए।
बेमेतरा : साजा क्षेत्र में नरवा योजन के तहत की जा रही है भू जल स्तर में वृद्धि
छत्तीसगढ़ शासन की फ्लेगषिप योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के अंतर्गत पूरे राज्य में डीपीआर तैयार कर विभिन्न प्रकार के कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमें प्रमुख रुप से मवेषियों के प्रबंधन हेतु गोठान निर्माण के कार्य के अलावा नरवा के अंतर्गत विभिन्न नालो का सर्वेक्षण कर ऐसे कार्यों का चिनहाँकन किया जा रहा है
दंतेवाड़ा : जिले में पुरुष नसबंदी पखवाड़े के अंतर्गत प्रचार रथ रवाना
राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत परिवार नियोजन में पुरुष भागीदारी को बढ़ावा देने और नसबंदी के तरीको जैसे पुरुष नसबंदी और कंडोम के उपयोग को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों के क्रम में हर साल पुरुष नसबंदी पखवाड़े मनाया जा रहा है।
सूरजपुर : छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक प्रतियोगिता मुख्यमंत्री बघेल का अभिनव पहल : शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम
छत्तीसगढ़ में स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पूरे प्रदेश के साथ सूरजपुर जिले में भी छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे-बूढ़े सभी प्रतिभागी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का जोहार दिखाकर सभी का दिल जीत लिया।
बलरामपुर : कलेक्टर ने महावीरगंज धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विकासखंड रामचन्द्रपुर के धान खरीदी केन्द्र महावीरगंज का औचक निरीक्षण किया, कलेक्टर ने धान के रख-रखाव व खरीदी केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं तथा नमी मापक यंत्र, स्टैंसिल, किसानों से खरीदे गये धान की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बिलासपुर : शहीद की माता को पेंशन दिलाने आयोग मुख्य सचिव और डीजीपी को लिखेगा पत्र
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक व सदस्यगण शशिकांता राठौर और अर्चना उपाध्याय ने आज सिंचाई विभाग के सभागार प्रार्थना भवन में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की। जिले की सुनवाई में आज 30 प्रकरण रखे गए थे, जिनमें से 11 प्रकरण नस्तीबद्ध किए गए।
जांजगीर-चांपा : बम्हनीडीह विकासखंड के किसान फिरसिंह उतेरा पद्धति से अपने खेत में कर रहे गेंहू की बोआई
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से राज्य के किसानों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में कृषि विभाग और अन्य संबंधित विभाग की ओर से जिले के किसानों को उतेरा पद्धति से फसल लेने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है।
कांकेर : झारखंड से पहुंची पुलिस टीम की जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने दी तस्दीक
झारखंड राज्य के जमशेदपुर जिले के टेल्को थाना से पुलिस की टीम अपराध क्रमांक 84/19 के अन्वेषण के लिए आज जिला मुख्यालय कांकेर पहुंची है, चूंकि भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के कारण संपूर्ण कांकेर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है।
कोरबा : सामाजिक बहिष्कार, मानव तस्करी व टोनही प्रताडऩा के मामले में कमी के लिए जन जागरूकता जरूरी : नीलम चंद सांखला
छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के सदस्य नीलम चंद सांखला ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आज कलेक्टर संजीव झा और एसपी संतोष सिंह की मौजूदगी में मानव अधिकार संबंधी प्रकरणों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सदस्य आयोग ने मानव अधिकार संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सदस्यों ने टोनही प्रताडऩा की समस्या और इसके निवारण को लेकर चर्चा की।
रायगढ़ : मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से दो लाख से अधिक लोग हुए लाभान्वित
राज्य शासन की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच लोगों तक आसान बनाने की दूरगामी सोच का परिणाम है, कि आज मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना प्रारंभ हुआ और वर्तमान में इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। लिहाजा जिले के लाखों लोग इस योजना से लाभान्वित हो चुके है।
सुकमा : सुकमा कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखी अपनी मांग व समस्याएं
सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर हरिस एस. के समक्ष प्रस्तुत किए। छिन्दगढ़ विकासखंड के ग्राम उरमापाल के कुशलपारा से आए दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्टर के समक्ष स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए पानी टंकी व्यवस्था करवाने की मांग रखी।
राजनांदगांव : फसल अवशेषों को न जलायें खेतों को जहरीले कीटनाशकों से बचायें
जिले में धान फसल की कटाई अंतिम चरण में है। जिन क्षेत्रों में धान फसल के बाद रबी फसलों की बोनी होती है, ज्यादातर किसान रबी फसल की जल्दी बुआई के लिए धान पराली को जला देते हैं। जो कि यह एक अनियंत्रित दहन प्रक्रिया है, जिसके कारण कई प्रकार के ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन, ग्लोबल वार्मिंग, जैव विविधता का हनन, मानव व पशुओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी खतरा, कार्बन का नुकसान, भूमि की उर्वरा शक्ति का नाश, भूमिगत सूक्ष्म जीव व लाभप्रद जीवों की मृत्यु हो जाती है।
कवर्धा : गन्ना उत्पादक किसानों के खाते में हुई धनवर्षा, 7277 किसानों को 18.8 करोड़ जारी
राज्य शासन ने गन्ना उत्पादक किसानों को आत्मानिर्भता की दिशा में आगे बढ़ाया है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर में प्रथम स्थान में रहकर कीर्तिमान रचा है। आज 7277 किसानों के खाते में 18.8 करोड़ रुपए की धनवर्षा हुई। रिकवरी राशि मिलने से किसानों में उत्साह है।
बिलासपुर : जिला न्यायाधीश सीधी भर्ती परीक्षा के चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की ओर से छत्तीसगढ़ उच्चतर न्यायिक सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्ते) नियम, 2006 के नियम 5(1) (ग) के अंतर्गत जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) सीधी भर्ती परीक्षा व साक्षात्कार के पश्चात् अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी गई है।
बलौदाबाजार : मनरेगा के क्रियान्वयन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का राज्य में तीसरा स्थान
कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश व जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा के सतत मॉनिटरिंग में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का पूरे राज्य में तीसरा स्थान है। जिले के 460 ग्राम पंचायतों में 37 हजार 490 हितग्राहियों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।
बीजापुर : इंद्रावती टायगर रिजर्व में हुई नये बाघ की पुष्टि
इन्द्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर के उप निदेशक गणवीर धम्मशील ने बताया कि इन्द्रावती टायगर रिजर्व में नये बाघ देखने को मिला हैं, जिसकी पुष्टि देहरादून की ओर से की गई है। इन्द्रावती टायगर रिजर्व बाघों के रहवास के लिए उपयुक्त स्थल हैं, जहां बाघ के अलावा अन्य वन्यजीव भी निवास करते हैं, जिसमें मुख्य रुप से वन भैंसा जो छत्तीसगढ़ राज्य का राजकीय पशु है, यहां पाया जाता हैं।
