आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल की गारंटी की नकल की है। आप के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी ने देश की सबसे नई पार्टी के विचार और घोषणा पत्र चुराने का कार्य किया है, जबकि पहले कांग्रेस ने आप के कई फैसलों का मजाक बनाया था। अब उसी कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में केजरीवाल को कॉपी किया।
सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को लेकर रोजाना लोगों के बीच चर्चा रहती है। खास कर कांग्रेस के ना उभर पाने और बदहाली के पीछे के कारण, उसके नेताओं में क्या समस्या आदि पर प्रकाश डाला जाता है, मगर अब कांग्रेस के विषय में सामने आ रही बातों से लगता है कि कांग्रेस में ना सिर्फ नेताओं की कमी है, बल्कि विचारों की भी कमी है।
अमर उजाला
