दिल्ली:- पटना में आयोजित होने वाले विपक्षी दलों की बैठक में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शिरकत करेंगे। रणनीति के तहत वह केंद्र सरकार के अध्यादेश का मुद्दा विपक्षी दलों के सामने रखेंगे। वह कांग्रेस से भी अध्यादेश पर अपना रुख साफ करने के लिए कहेंगे। इतना ही नहीं वह अन्य प्रदेश की सरकारों को केंद्र की नीतियों से सचेत भी करेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सभी दलों को बैठक में समझाएंगे कि कैसे केंद्र सरकार इसी तरह का अध्यादेश पूर्ण राज्यों में भी ला सकती है। इसके माध्यम से समवर्ती सूची में शामिल विषयों को खत्म कर सकती है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आगामी 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में दिल्ली को लेकर लाए गए केंद्र के अध्यादेश और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा कर रणनीति बनाई जाएगी।
अमर उजाला
