देहरादून, 28 जून। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की मई 2023 की पर्वतीय राज्यों की मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान और पूरे देश की राज्य पुलिस में तीसरा स्थान मिला है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए पूरी सीसीटीएनएस टीम को बधाई दी है।
उत्तराखंड पुलिस ने विभिन्न मापदंडों में पूर्ण अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में जारी की गई रैंकिंग में उत्तराखंड 97.44 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, हिमाचल प्रदेश 96.15 प्रतिशत के साथ दूसरे, अरुणाचल प्रदेश 90.67, मिजोरम 88.06 और त्रिपुरा 76.77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहा।
