आगरा,आगरा आये रक्षा मंत्री ने भारत को सारी आपदाओं से लड़ने में सक्षम बताया है। रक्षा मंत्री आगरा में आयोजित वार्षिक संयुक्त मानवीय सभ्यता और आपदा राहत अभ्यास 2022 में शिरकत करने आगरा आये हुए हैं। उन्होंने यहाँ आसियान देशों के प्रतिनिधियों संग आसमान में विमानों के करतबों को देखा।
आगरा में मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आये हुए थे। वे यहाँ आगरा वायु सेना स्टेशन में आयोजित वार्षिक संयुक्त मानवीय सभ्यता और आपदा राहत अभ्यास 2022 में शिरकत करने आगरा आये हुए थे। यहाँ पहुंच कर उन्होंने सर्वप्रथम संबोधन भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने भारत को सारी आपदाओं से लड़ने में सक्षम बताया। उ
रक्षा मंत्री ने आपदा में बचाव कार्य को किसी एक की नहीं सभी की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने यमन में 2015 में भारत द्वारा 40 भारतीय नागरिकों को आपदा राहत कार्य करते हुए बचाने, श्रीलंका, इंडोनेशिया समेत अन्य आसियान देशों में भी आपदा की स्थिति में मदद पहुंचाये जाने को भारत के आपदा प्रबंधन में सक्षम बताया। उन्होंने वर्तमान समय में किसी भी प्रकार की दैवी आपदा से निपटने का पुख्ता प्लान होना सबसे जरुरी बताया।
अपने इस सम्बोधन के पश्चात उन्होंने सशस्त्र बलों और विभिन्न एजेंसियों द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी का निरिक्षण किया। प्रदर्शनी की निरिक्षण के पश्चात उन्होंने चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ अनिल चौहान, तीनों सेनाओ के एयर मार्शल और आसियान देशों के प्रतिनिधियों संग विमानों के करतबों को देखा। इस हवाई करतब में आकाशगंगा की टीम ने विमान से 1000 फीट की ऊंचाई से पैराशूट की मदद से जमीन पर उतरी । इसके साथ ही सुखोई और हरक्यूलिस ने भी आसमान में करतब दिखाए। इसके पश्चात चिनूक, चीता हेलीकॉप्टर, IL-76, AN-32 लड़ाकू, C-17 ग्लोबमास्टर, सर्विलांस हेलीकॉप्टर डॉनियर, प्रचंड लाइट कॉमबैट हेलीकॉप्टर और C1- 30 मालवाहक विमान भी हवा में करतब दिखा रहे हैं। इस वार्षिक संयुक्त मानवीय सभ्यता और आपदा राहत अभ्यास 2022 में दैवीय आपदा से निपटने के तरीकों पर भी चर्चा की जानी है।
