दंतेवाड़ा: जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर क्रियान्वयन के लिए होगी 135 पदों पर भर्ती
कलेक्टर विनीत नंदनवार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन व सुदृढ़ीकरण के लिए जिले में विभिन्न 135 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। जिसके लिए विज्ञापन व प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है यह प्रक्रिया वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से प्रारंभ कर दी गई है।
नारायणपुर : मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें : अजीत वसंत
कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक हुई। उन्होने समय सीमा के लंबित प्रकरणों व पत्रों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय सीमा मे प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें, ताकि राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सके।
जशपुरनगर : जिले में अब तक लगभग 7 लाख 20 हजार लोगों का बनाया जा चुका है आयुष्मान कार्ड
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत जिले में छूटे हुए हितग्राहियों विगत दिवस 03 जुलाई को अभियान चलाकर एक दिवस में 27585 आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
कोण्डागांव : ग्रामीण सचिवालयों में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निराकरण : कलेक्टर
कलेक्टर दीपक सोनी ने ग्रामीण सचिवालयों में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रथम तल में स्थित सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण सचिवालयों में प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
सूरजपुर : घर-घर जाकर कर शिक्षक कर रहे हैं पालकों से संपर्क
रामानुजनगर- विद्यालयों में अध्यापन के साथ-साथ शिक्षकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। पालक संपर्क अभियान के तहत, शिक्षक बच्चों के पालकों से मिल रहे है। उन्हें इस बात के लिए प्रेरित किया जा रहा है, कि विद्यालय में बच्चों का प्रवेश कराकर उन्हें नियमित स्कूल भेजा जाये।
महासमुन्द : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में प्रवेश प्रारम्भ
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रारम्भ हो गया है। सत्र 2023-24 के लिए बी.ए., बी.एस.सी. (गणित) व कम्प्यूटर साईंस, बी.कॉम कम्प्यूटर प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कोरबा : पहाड़ी कोरवा युवती को योग्यतानुसार शासकीय विभाग में नौकरी कराएं उपलब्ध : कलेक्टर
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मुलाकात कर उनके मांगों व समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
कोरबा : आयुष्मान कार्ड बनाने महाअभियान चलाएं, कोई परिवार छूटे न : संजीव झा
कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंम्बित प्रकरणों की समीक्षा की और निर्देशित किया कि राजस्व सहित जनहित के कार्यों से जुड़े हुए प्रकरणों में शीघ्रता से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
दुर्ग : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रगतिरत कार्याे को शीघ्र पूर्ण करें : कलेक्टर
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज राजस्व एवं नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में भिलाई नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास, दुर्ग नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व रिसाली नगर निगम आयुक्त आशीष देवांगन, सभी अनुविभागीय अधिकारी व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव : कलेक्टर ने जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों व समस्याओं को तन्मयतापूर्वक सुना
कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट शक्ति कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनचौपाल कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को तन्मयतापूर्वक सुना।
राजनांदगांव : जर्जर स्कूल के मरम्मत का कार्य प्राथमिकता देते हुए करें : कलेक्टर
कलेक्टर डोमन सिंह ने विधानसभा के प्रश्नों के उत्तर प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में भेजने के निर्देश दिए और इसकी प्रतिलिपि कलेक्टर कार्यालय को भी भेजने कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत जिले के जर्जर स्कूलों में मरम्मत का कार्य चल रहा है।
बीजापुर : बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों को रोजगार के अवसर से जोड़ने प्लेसमेंट कैम्प का करें आयोजन : कलेक्टर
कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले के संचालित विकास कार्यो की गहन समीक्षा करते हुए समय-सीमा की बैठक में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए जिसके तहत अंदरूनी और सुदूर क्षेत्रों में ग्रामीणों के मांग के अनुरूप सीसी सड़क, नाली, सड़क, पुल-पुलिया स्वीकृत कर निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुंगेली : जनदर्शन में सुनी गई आमलोगों की समस्याएं, 109 आवेदकों ने सौंपे आवेदन
जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें 109 आवेदकों ने अपनी मांगों, समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार आयोजित जनदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
