किश्तवाड़, 05 जुलाई । किश्तवाड़ पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने बुधवार को कई आतंकियों के घरों पर छापेमारी की है।
एसआईयू मंजूर अहमद उर्फ ताहिर इंकलाबी, नजीर अहमद उर्फ शाहीन, शब्बीर अहमद उर्फ जुनैद, मोहम्मद इकबाल ऋषि, मोहम्मद अमीन भट और मोहम्मद इकबाल के घरों की तलाशी ले रही है।अधिकारियों ने कहा कि यह छापेमारी उस जांच का हिस्सा है, जो आतंकी समूह किश्तवाड़ में शांति भंग करना चाहते हैं। छापेमारी फिलहाल जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
