अचार प्राय: प्रतिदिन उपयोग में आने वाला परीक्षित पदार्थ हैं। इसमें नमक की संतुलित मात्रा, हवा से बचाव व कुछ सब्जियों के अचार में एसिटिक एसिड का काम करता है। आम, नींबू, आंवला के अचार में नमक ही परिरक्षक होता है। याद रहे अचार में तेल ऊपर तक हो ताकि हवा अंदर प्रवेश न कर सके। आज जानते है आम मेवे का खट्टा मीठा अचार बनाने की विधि:
सामग्री- 1 किलो. आम के टुकड़े , 200 ग्रा. नमक, 250 ग्रा. गुड़ , 100 ग्रा. खजूर या खारिज, 100 ग्रा. काजू किशमिश, 20 ग्रा. जीरा पावडर , 30 ग्रा. राई दाल, 30 ग्रा. लाल मिर्च पावडर, 10 ग्रा. हल्दी पावडर, 5 ग्रा. करायल,
विधि- आम के लहसुनिया आचार की तरह तैयार करें। सारे मेवों को आम के पानी में 2 दिन भीगायें फिर सुखाकर डालें गुड़ा चूरा कर आचार में मिलायें सारी चीजें मिलाने के बाद 2-3 दिन धुप में रखें।
