दिल्ली:- दिल्ली के प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक गोदाम में आग लगने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 100 के पास गोदाम में आग लगी है। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। यह इलाका आजाद मार्किट में आता है।
