जम्मू, 10 जुलाई । जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि अभी तक इससे जानमाल के क्षति की सूचना नहीं है। इससे पहले 4 जुलाई को लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई थी।
