रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे वर्ष छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट काउंसिल एवं वीर स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान में पेशेवर क्रिकेट प्रतियोगिता ‘छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) टी20’ सीजन 2 का आयोजन होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर, सेक्टर 1 क्रिकेट स्टेडियम भिलाई एवं राजा रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर में खेला जाएगा।
आयोजक प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 8 टीमें एवं महिला वर्ग में 3 टीमें प्रदेश से बनाई जा रही है। सरगुजा लाइंस टीम के संरक्षक पद का दायित्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने स्वीकार करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित कर टीम के लोगो का विमोचन किया। टीम फ्रेंचाइजी के रूप में आदित्य भगत ने हरसंभव मदद खिलाड़ियों को प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की है। टीमों में खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन के माध्यम से शीघ्र किया जायेगा।
