रायपुर (वीएनएस)। अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ ने अपने और अपने परिवार के अरमानो को लेकर कफन रैली निकाली हैं। अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ अनुकंपा नियुक्ति की 1 सूत्रीय मांग को लेकर बेमियादी धरना पर बैठा है।।
संघ मांगों को लेकर रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल में 42 वें दिन धरने पर है तथा वे 37 वें दिन अनशन पर रहे।
