अचार प्राय: प्रतिदिन उपयोग में आने वाला परीक्षित पदार्थ हैं। इसमें नमक की संतुलित मात्रा, हवा से बचाव व कुछ सब्जियों के अचार में एसिटिक एसिड का काम करता है। आम, नींबू, आंवला के अचार में नमक ही परिरक्षक होता है। याद रहे अचार में तेल ऊपर तक हो ताकि हवा अंदर प्रवेश न कर सके। आज जानते है आम का मीठा अचार बनाने की विधि:
सामग्री- 1 किलो. आम के छिले कटे टुकड़े , 100 ग्रा. नमक, 1 किलो. सफेद गुड़ पावडर, 30 ग्रा. जीरा पावडर , 10 ग्रा. राई दाल, 20 ग्रा. लाल मिर्च पावडर, 10 ग्रा. हल्दी, 5 ग्रा. करायल, 15 ग्रा. सौंफ कूटी,
विधि- आम के टुकड़ो को उबलते पानी में डालकर एक उबाल आने दें, तुरंत छान लें। गुड़ मे 1 कप पानी डाल चाशनी बनायें। छाने व तेज आंच पर कड़ी गोली बंद चासनी होते तक पकायें फिर आम के ब्लांच किये टुकड़े , नमक, जीरा, मिर्च, सौंफ, करायल, राई दाल, सब डालकर पकायें जब चिपचिपी चासनी हो जाये तो आंच से उतार लें। सदि दूसरे दिन चासनी पतली लगे तो और पकायें, नही तो बर्तन में भर लें। आधा किलो. शक्कर व 1/2 किलो गुड़ का उपयोग भी कर सकते है।
