कुपवाड़ा, 19 जुलाई । कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है।
सैन्य अधिकारी ने कहा कि दो आतंकी माछिल सेक्टर की नियंत्रण रेखा को पार कर भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे। भारतीय सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान में सीमा पार कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए घुसपैठियों से सुरक्षाबलों को 4 एके राइफलें, 6 हैंड ग्रेनेड और अन्य युद्ध जैसे सामान बरामद हुए हैं। फिलहाल उनके अन्य साथियों के वहीं कहीं आसपास छिपे होने की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने अपना अभियान जारी रखा हुआ है।
