दिल्ली :- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंदर सचदेवा, पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विजेंदर गुप्ता व अन्य नेता भी शामिल हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का भी उपयोग किया गया और बाद में प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को डिटेन भी किया गया।
