मुंबई, जेएलएन। मुंबई पुलिस बल में सिपाहियों की कमी को दूर करने के मकसद से राज्य सरकार ने महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम से तीन हजार कर्मियों को लेने की मंजूरी दी है।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के गृह मंत्रालय ने इस बाबत सोमवार को एक आदेश जारी किया है। आदेश में उल्लेख किया गया कि मुंबई पुलिस बल दिन प्रति दिन के कार्य के लिए जनबल की कमी का सामना कर रहा है क्योंकि सिपाहियों के लिए स्वीकृत 40,626 पदों में से 10 हजार पद खाली पड़े हुए हैं।
जनवरी 2021 में राज्य सरकार के एक आदेश के बाद मुंबई पुलिस ने सिपाहियों के 7,076 और चालक के 994 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी।
JAGRAN NEWS
