प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 103वीं कड़ी होगी। कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित होगा। यह आकाशवाणी, दूरदर्शन समाचार तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी सीधा प्रसारित होगा। हिन्दी में प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी से क्षेत्रीय भाषाओं में भी मन की बात का प्रसारण होगा।
